🔥 ट्रेंडिंग भोर तालुक्यात दोन अल्पवयीन चुलत भावांक... केंद्र ने आंध्र प्रदेश के सेमीकंडक्टर... ग्राम पंचायत बिड़ला में कमला देवी गुर्... एंड्रप्रदेश-यानम तट पर गंभीर चक्रवात क... गुजरात आकर्षित निवेशक, भारत के बाजार क... ਚਾਕਲੇਟ ਖ਼ਾਣ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਹੋ ਜਾਓ ਸਾਵਧਾਨ ! ਬ...
25 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शिक्षा

आगरा में PET-2026 को लेकर पुलिस अलर्ट, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 25 अक्टू. 2026, 12:30 PM 👁 25
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अलका ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, परीक्षार्थियों के सुगम आवागमन पर विशेष जोर

आगरा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा–2026 (PET) को निष्पक्ष, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आगरा पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार (IPS) के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अलका ने थाना नाई की मंडी क्षेत्रांतर्गत स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, पार्किंग प्रबंधन तथा यातायात के सुचारु संचालन की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के आवागमन को सुगम बनाने और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा के दौरान सतर्कता बरतने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने तथा यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
आगरा पुलिस का उद्देश्य PET-2026 को सुरक्षित, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना और परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न होने देना है।
📲Get App