अपराध
आगरा में बिजली चोरी पर 55 पर मुकदमा, बमरौली अहीर में सघन चेकिंग अभियान
बमरौली अहीर में विद्युत विभाग और पुलिस ने सुबह 5 बजे सघन चेकिंग अभियान चलाया, 350 उपभोक्ताओं के परिसर जाँचे और 55 पर बिजली चोरी का आरोप लगाया।
आगरा के बमरौली अहीर में विद्युत विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सुबह 5 बजे सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें लगभग 350 विद्युत उपभोक्ताओं के परिसर जाँचे गए।
इस अभियान के दौरान 55 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का आरोप लगाया गया।
विजय सिंह, तिलक सिंह, राजेंद्र चौधरी, विमलेश, सुनील कुमार, प्रवेश कुमार, यशपाल, मदन गोपाल, रणवीर सिंह और राम बाबू समेत 55 लोगों के खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम-2003 की धारा 135 के तहत विद्युत चोरी निरोधक थाना कमला नगर में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशन में उपजिलाधिकारी संतोष शुक्ला और अधिशासी अभियंता कमला नगर के नेतृत्व में हुई। टीम में उपखंड अधिकारी शीलवंत सिंह, राकेश कुमार, अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार, नितेश कुमार, प्रभारी अवर अभियंता ज्ञानेंद्र कुमार, पंकज कुमार, टीजी-2 अनिल कुमार, प्रवीण कुमार और अरुण कुमार सहित विद्युतकर्मी और मलपुरा थाना पुलिस शामिल रही।