🔥 TRENDING INDIA Bloc Announces Protest Against E... India's Manufacturing PMI Rebounds in... Bihar Floods Disrupt 200,000 Lives as... भारी ट्रकों और धूल से परेशान बरियारपुर... Police Identify 40 Persons in LPU Viol... Delhi's Air Quality Deteriorates as AQ...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन का मिलन’ सह गोद भराई का हुआ सफल आयोजन

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 01 Oct 2026, 08:17 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन का मिलन’ सह गोद भराई का हुआ सफल आयोजन

समेली (कटिहार):

बाल विकास परियोजना, समेली के अंतर्गत प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभागीय दिशा-निर्देशानुसार ‘आंगन का मिलन’ अभियान के तहत विभिन्न पोषण एवं स्वास्थ्य गतिविधियों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई की रस्म पूरी आत्मीयता के साथ संपन्न की गई। इसके साथ ही माताओं, बच्चों और ग्रामीण समुदाय को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विविध गतिविधियां आयोजित की गईं। केंद्रों पर पौष्टिक व्यंजनों व खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई गई तथा आकर्षक रंगोली व अन्य माध्यमों से सुपोषण का संदेश प्रसारित किया गया।

बाल विकास परियोजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सेविकाओं, सहायिकाओं एवं स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बच्चों और माताओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखना है।
📲Get App