🔥 ट्रेंडिंग दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब, ए.क्यू.... अमृतसर परिवार ने पाकिस्तान यात्रा के ब... दीवाली रात में मित्रों के हमले से किशो... गोपालगंज में मदरसे के दो लापता छात्रों... उत्तरा प्रदेश NEET PG 2026 राउंड‑2 के... विज़िता हेरेथ नई दिल्ली में IORA शिखर...
27 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना और कार्य बहिष्कार लगातार जारी है

✍️ रिपोर्टर: Mohammed Saleem Ansari 🗓 27 नव. 2026, 01:20 PM 👁 35
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना और कार्य बहिष्कार लगातार जारी है

रुड़की में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन 19 दिनों से अधिक समय से चल रहा है। कार्यकर्ता तहसील परिसर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय और नगर निगम सभागार में जुटकर कार्य बहिष्कार कर रही हैं। आंदोलन को स्थानीय राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिल रहा है उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) और कांग्रेस नेताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर उनकी मांगों का समर्थन किया है।
• स्थानीय मांगें मानदेय बढ़ोतरी (₹20,000–₹24,000 प्रतिमाह) और रिटायरमेंट पर ₹10 लाख की एकमुश्त राशि के साथ-साथ कार्यकर्ता मानदेय में कटौती रोकने और बायोमेट्रिक हाजिरी सिस्टम खत्म करने की भी मांग कर रही हैं।आंदोलन की वजह: कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राज्य स्थापना दिवस (9 नवंबर) पर मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब इसे 1 दिसंबर तक टाल दिया गया है।
📲Get App