🔥 TRENDING दक्षिण सोलापूरसाठी ई-बस सोडण्याची मागण... Gh Nabi Lone Hanjura sb Leaves today v... ಜಿಲ್ಲೆಯ ಮೂಲಭೂತ ಸಮಸ್ಯೆಗಳಿಗೆ ಸ್ಪಂದಿಸದ ಅಧ... Every Kashmiri Pandit family must Retu... योगी सरकार ने राशन कार्ड धारकों को साल... રાજસ્થાનથી વિદેશી દારૂ લઈને આવતા ત્રણ...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आंगन में खड़े थे 26 किलो गांजे के पौधे, पुलिस के छापे में एक गिरफ्तार

✍️ Reporter: Arvind sen 🗓 02 Nov 2026, 09:45 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अशोकनगर जिले में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। हालात यह हैं कि लोग अपने घरों में ही गांजे की खेती करने लगे हैं। ऐसे मामलों के सामने आने के बाद पुलिस के एंटी नारकोटिक्स अभियान ने तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
रविवार को कचनार थाना पुलिस ने ग्राम बांसखेड़ी में एक घर पर छापा मारकर आंगन में उगाए जा रहे गांजे के 26 किलो पौधे जब्त किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, राजपुर चौकी प्रभारी एएसआई गौरीशंकर ओझा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बांसखेड़ी निवासी अशोक पुत्र रामसिंह यादव अपने घर के आंगन में अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहा है। सूचना पर कचनार थाना प्रभारी सत्येंद्र कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी।
एनडीपीएस एक्ट की एफआईआर
पुलिस टीम को आरोपी के घर के आंगन में गांजे के छोटे-बड़े 26 पौधे मिले। पुलिस ने पौधों को उखड़वाकर तौल कराया, जिनका कुल वजन 26 किलो निकला। इनकी कीमत करीब 13 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने गांजे के पौधे जब्त कर आरोपी अशोक यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया। कचनार थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
📲Get App