🔥 TRENDING મહેસાણા જિલ્લા પંચાયતની બેઠકમાં પ્રભાર... Delhi Air Quality Plummets to 'Very Po... ED Launches Probe into Gurugram Liquor... Haryana Faces Shortage of Eligible Off... Haryana CM Approves ₹424 Crore Deal fo... Two dead in Korba road collision betwe...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Food

आगामी पर्व को लेकर जिला के दुकानों में छापेमारी

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 04 Nov 2026, 07:43 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोतिहारी जिला में छठ महापर्व और दीपावली को लेकर के एफ सी डोमिनाज समेत 5कई दुकानों पर छापेमारी

मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


छठ महापर्व को लेकर प्रशासन सख्त, KFCडोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, मोतिहारी में महापर्व छठ में कोई भी दुकानदार नकली सामान न बेचे, इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। डीएम और एसपी के निर्देश पर सदर एसडीओ अरुण कुमार के नेतृत्व में शहर के दुकानों में छापेमारी चल रही है। इसी कड़ी में KFC, डोमिनोज पिज्जा हट जैसे बड़े दुकानों में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान कई गड़बड़ियां मिलीं, जिसके बाद मौके पर ही उन्हें फाइन किया गया। मिठाई दुकानों में डुप्लीकेट मिठाई की सूचना छापेमारी के दौरान प्रशासन को शहर के कई मिठाई दुकानों में डुप्लीकेट मिठाई आने की सूचना मिली है, जिसका सत्यापन कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बता दें कि छठ और दीपावली को लेकर शहर में मिठाई और पनीर की खपत बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में दुकानदारों के पास डिमांड बढ़ जाती है। डिमांड को पूरा करने के लिए नकली दूध और पनीर का खेप मंगाया जा रहा है। इसको लेकर आज शहर के KFC, डोमिनोज पिज्जा हट, ब्लिंकिट में छापेमारी की गई। साफ-सफाई में मिली कमी, चेतावनी दी गई इस दौरान सदर एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान डोमिनोज और KFC में साफ-सफाई की बड़ी कमी नजर आई, जिसको लेकर दोनों को फाइन किया गया। साथ ही चेतावनी भी दी गई कि आगे से साफ-सफाई पर ध्यान दें, नहीं तो आगे इससे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों के जीवन से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। जो भी नकली सामान बेचते पकड़े जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी टीम में प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका, अभिषेक कुमार, बीडीओ, सीओ, नगर निगम के अधिकारी शामिल थे। प्रशासन ने कहा कि छठ पर्व तक यह छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके।


बाईट सदर एसडीओ अरुण कुमार
📲Get App