🔥 TRENDING मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के अवधेश... Slovenian Ambassador: India Key Partne... Sonia Gandhi Criticizes Modi for Avoid... IDF Archives Reveal Ben-Gurion’s 1956... Odisha Cabinet Approves 13 Key Policy... Ravi Shastri Says Coaching India Feels...
10 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आगामी पंचायती चुनाव के मद्देनजर पुलिस का फ्लैग मार्च, भयमुक्त मतदान की अपील

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 10 Nov 2026, 10:35 AM 👁 73
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नाचना (जैसलमेर): आगामी पंचायती चुनाव के मद्देनजर पुलिस का फ्लैग मार्च, भयमुक्त मतदान की अपील
​नाचना:
आगामी पंचायती चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से नाचना पुलिस द्वारा कस्बे के मुख्य मार्गों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
​यह फ्लैग मार्च पुलिस उपाधीक्षक किशन सिंह राठौड़ एवं थानाधिकारी सुमेरदान के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने नाचना के प्रमुख बाजारों, चौराहों और मुख्य सड़कों से गुजरते हुए आमजन को सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का अहसास कराया।
​पुलिस उपाधीक्षक किशन सिंह राठौड़ ने कहा कि चुनाव के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य जनता के मन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है ताकि मतदाता बिना किसी डर या दबाव के, निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
​थानाधिकारी सुमेरदान ने चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने, आचार संहिता का उल्लंघन करने या असामाजिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
📲Get App