🔥 TRENDING કપરાડાના સુલિયા ગામના યુવાનોની લાચારી:... Delhi Police Unveils New Action Plan t... Centre Marks Neha Bora's Request as Hi... Jalandhar Police Foil Target Killing P... AAP activists brandish black flags at... SGPC to Conduct Religious Examinations...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

आगामी चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, ASP डॉ. ईशान सोनी ने फोर्स के ठहरने वाले स्थलों का किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Nov 2026, 06:58 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश

उरई (जालौन)। आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने को लेकर जालौन पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार, 16 नवंबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन डॉ. ईशान सोनी ने बाहरी जनपदों से आने वाले पुलिस बल एवं फोर्स के ठहरने के लिए चिन्हित स्कूलों और भवनों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने फोर्स के ठहरने वाले स्थानों पर पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश, भोजन तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डॉ. ईशान सोनी ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि फोर्स के आगमन से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। ठहरने वाले स्थानों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए तथा पर्याप्त पेयजल, प्रकाश और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि बाहरी जनपदों से आने वाले पुलिसकर्मियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी माधौगढ़, संबंधित थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
📲Get App