🔥 TRENDING Karnataka MLC Polls: BJP-JD(S) Allianc... Karnataka to Raise Nandini Milk Prices... Karnataka CM and Union Ministers Honou... જામનગરમાં કોર્પોરેટર પુત્રનું દારૂ ભરે... Congress Accuses Fadnavis of Deleting... Rajasthan United signs Ghanaian strike...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

90% ATKT की शिकायतों पर NSUI का हल्लाबोल

✍️ Reporter: Manjur Mansoori Saif 🗓 29 Oct 2026, 06:39 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*90% ATKT की शिकायतों पर NSUI का हल्लाबोल राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, मो. असलम शेर बोले— छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं*

*महाविद्यालय के परीक्षा परिणामों के विरोध में कलेक्ट्रेट गेट पर छात्राओं के साथ धरने पर बैठे NSUI जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर*

*परीक्षा परिणामों में कथित गड़बड़ियों को लेकर NSUI ने उठाई आवाज विश्वविद्यालय की मूल्यांकन व्यवस्था पर खड़े किए सवाल*

*छात्रों के परिणाम में जल्द सुधार नहीं हुआ तो NSUI आंदोलन के लिए होगी बाध्य - जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर*

उमरिया- पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय, शहडोल के अंतर्गत उमरिया जिले के महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणामों को लेकर विद्यार्थियों में व्याप्त असंतोष के बीच भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI), जिला उमरिया ने महामहिम राज्यपाल महोदय, मध्यप्रदेश शासन के नाम एवं श्रीमान कलेक्टर महोदय, जिला उमरिया के नाम अनुविभागीय अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की माँग की। NSUI ने ज्ञापन में कहा कि जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में बी.ए. एवं बी.एससी. सहित स्नातक प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणामों को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। विद्यार्थियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, परीक्षा परिणाम लगभग 20 से 30 प्रतिशत रहने तथा करीब 90 प्रतिशत तक ATKT होने की शिकायतों ने विश्वविद्यालय की मूल्यांकन व्यवस्था एवं परिणामों की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं। संगठन का कहना है कि इस स्थिति से विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य, आगे की पढ़ाई और मानसिक मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
*NSUI जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने उठाई छात्रों की आवाज*
इस अवसर पर NSUI जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य किसी भी कीमत पर दाँव पर नहीं लगने दिया जाएगा। परीक्षा परिणामों को लेकर इतनी बड़ी संख्या में शिकायतें सामने आना गंभीर विषय है, जिसकी निष्पक्ष जाँच होना आवश्यक है। उन्होंने कहा उमरिया आदिवासी बाहुल्य जिला है। यहाँ के विद्यार्थी आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद मेहनत करके उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना देखते हैं। उनके माता-पिता अपनी सामर्थ्य से बढ़कर बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करते हैं। ऐसे में परीक्षा परिणामों में गड़बड़ियों की शिकायतें और पूरक परीक्षा का भारी शुल्क विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय जैसा है। यदि मूल्यांकन में कोई त्रुटि हुई है, तो उसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और विद्यार्थियों को न्याय मिलना चाहिए। असलम शेर ने आगे कहा कि विद्यार्थियों को अपनी उत्तरपुस्तिकाएँ देखने के लिए भी आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़े, इसके लिए पारदर्शी व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं को अनदेखा करना उचित नहीं है और विश्वविद्यालय प्रशासन को विद्यार्थियों की शिकायतों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा, NSUI छात्रों के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगी। और छात्र छात्राओं के परिणामों में जल्द सुधार नहीं हुआ तो NSUI आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। हमारा उद्देश्य राजनीति करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य की रक्षा करना है। जब तक छात्रों की समस्याओं का उचित निराकरण नहीं होता, तब तक उनकी आवाज उठाना हमारी जिम्मेदारी है। हम चाहते हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच हो, मूल्यांकन व्यवस्था में पारदर्शिता आए और किसी भी विद्यार्थी के साथ अन्याय न हो। ज्ञापन के माध्यम से NSUI ने महामहिम राज्यपाल महोदय से अनुरोध किया कि मामले का संज्ञान लेकर संबंधित उच्च शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालय प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों की शिकायतों का निष्पक्ष निराकरण हो सके। NSUI जिला उमरिया ने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक अधिकारों और उनके भविष्य से जुड़े इस विषय पर संगठन अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा तथा छात्रों को न्याय दिलाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगा। ज्ञापन सौंपते समय मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव के पुष्पराज सिंह, कॉलेज अध्यक्ष अनुज वर्मा, अम्बर शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष कॉलेज अध्यक्ष गर्ल्स आस्था पांडेय, महासचिव मीनाक्षी ताम्रकार,सचिव अर्चना नामदेव, सचिव सुमित साहू, कशिश भट्ट अध्यक्ष,सचिव अमित बर्मन,अजय विश्वकर्मा आकाश महार,आकाश महार, संदीप, पुष्पा यादव, अर्पिता बैगा, सोनम यादव सुमन यादव, शीतल रैदास, सुनीता प्रजापति, अजय, राहुल साहू, रोहित, अक्षत, शालिनी वर्मा, श्रेया, अर्चना बैगा, राधिका बैगा, परी, सोमवती, रूपा यादव, सीमा बैगा, सोनम यादव, अनुराधा, अनामिका, दीपिका यादव, हेमलता कोल, निर्मला, राधा, अर्पिता तिवारी आंचल शगुन महोबिया,चौधरी, साक्षी राव श्रद्धा सिंह, रूपा सिंह आदि भारी संख्या में NSUI पदाधिकारी एवं छात्र छात्रा मौजूद रहे।
📲Get App