🔥 TRENDING Private Equity Targets India's Growing... Govinda to Make South Indian Debut in... Shoes Stolen in Unusual Burglary at We... Ashok Leyland to set up plant on Singu... West Bengal Launches New Unemployment... Bihar Cabinet Approves ₹706.51 Crore f...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

77वें संविधान दिवस पर पांचवीं अनुसूची एवं पेसा कानून के प्रावधानों से संबंधित जागरूकता बोर्ड का अनावरण

✍️ Reporter: Sukumar Mandal 🗓 26 Nov 2026, 03:33 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
उड़िशा , मालकानगिरी, 26 नवंबर : आज 77वें संविधान दिवस के अवसर पर मालकानगिरी जिला मुख्यालय के गांडियागुड़ा में पांचवीं अनुसूची एवं पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम, 1996 (पेसा कानून) के प्रावधानों से संबंधित जागरूकता बोर्ड का अनावरण किया गया।

जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा तथा पांचवीं अनुसूची एवं पेसा कानून के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिला आदिवासी महासंघ एवं जिला कोया समाज की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजकों ने बताया कि आदिवासी बहुल क्षेत्रों में इस तरह के जागरूकता बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि आदिवासी समुदाय अपने संवैधानिक अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक हो सकें।

इस अवसर पर आयोजित सभा में जिला आदिवासी महासंघ के अध्यक्ष श्री बंधु मुदुली, जिला कोया समाज के अध्यक्ष श्री भीमा बरसे, संगठनकर्ता सूर्य नायक, घनश्याम माड़कामी, हरिबंधु गोलारी, विजय सोड़ी, एरा पड़ियामी, ललित नारायण माड़कामी सहित अन्य आदिवासी नेता एवं समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, जल-जंगल-जमीन पर अधिकार तथा पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
📲Get App