679वें स्थापना दिवस पर कल्याणराय मंदिर में गूंज े वैदिक मंत्रः राजपरिवार ने महाआरती कर नगर की सुख-समृद्ध ि की कामना की
करौली के 679वें स्थापना दिवस और देवोत्थापन एकादशी के अवसर पर शनिवार को प्राचीन कल्याणराय मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती का आयोजन किया गया। भारतीय सांस्कृतिक निध ि (इंटैक) के करौली चैप्टर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राजपरिवार के प्रतिनिधियो ं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। पूर्व विधायक रोहिणी कुमारी और युवराज विवस्वत् पाल ने महाआरती कर नगर की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की।