🔥 TRENDING ୧୬ କୋଟିର ଇଞ୍ଜେକ୍ସନ୍‌ ବଞ୍ଚାଇପାରିବ ନିରୀହ... हनुमानगढ़ में गांधी-शास्त्री जयंती पर... 15 दिन पहले सड़क हादसे में डंपर ने बाइ... Rest of India defeat Jammu & Kashmir b... Jammu Hindu Organisation Calls for Ban... PM-SETU Scheme Unveiled Among Major Go...
04 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

6 साल की पैदल यात्रा से भारत भ्रमण कर लौटे घुमक्कड़ सौरभ, धर्म नगरी राजिम में हुआ भव्य स्वागत

✍️ Reporter: NAGENDRA NISHAD 🗓 04 Oct 2026, 01:14 PM 👁 18
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
राजिम , 7 अक्टूबर 2021 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पैदल भारत भ्रमण पर निकले घुमक्कड़ सौरभ देवांगन ने 6 साल में पैदल चलकर पूरे देश का भ्रमण कर लिया है। सौरभ ने पैदल यात्रा करते हुए देश के 28 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेशों की लगभग 20 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी की है। अब वे अपनी इस ऐतिहासिक पैदल यात्रा के अंतिम चरण पर हैं। इसी क्रम में वे धर्म नगरी राजिम पहुंचे, जहां लोगों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। सौरभ देवांगन मूलतः बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत जारा के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि इस लंबी पैदल यात्रा में उन्हें कई खट्टे-मीठे अनुभव मिले। कहीं लोगों का भरपूर प्यार मिला तो कहीं मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। पैदल यात्रा का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। यात्रा के दौरान सौरभ जहां भी गए, लोगों को पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया, पौधे गिफ्ट किए और खुद भी पौधरोपण किया।घुमक्कड़ सौरभ देवांगन 12 अक्टूबर को पैदल चलते हुए अपने गृह ग्राम जारा पहुंचेंगे, जहां उनकी 6 साल की भारत भ्रमण पैदल यात्रा का समापन होगा।
📲Get App