🔥 TRENDING આરોગ્ય મંત્રીની સૂચના બાદ FDCAની કરજણ... સુરતમાં રોડ સાઈડ કચરામાં આગ લાગતા કાર... સુરતમાં પાટીદાર સમાજ ટ્રસ્ટ દ્વારા સમા... સુરતના ન્યૂ સીટીલાઈટ વિસ્તારમાં 10મા મ... आरोपी ने 14 साल की नाबलिग लड़की को बहल... અમરેલી SPનો 112 પર સરપ્રાઈઝ ટેસ્ટ: માત...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

58वें वार्षिक मेला महोत्सव के पोस्टर का विमोचन

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 08 Oct 2026, 04:46 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ आयोजन का आगाज, घर-घर जाकर दिया आमंत्रण

हनुमानगढ़ गांधीनगर स्थित झूलेलाल मंदिर में आगामी 9 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले 58वें वार्षिक मेला महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को महोत्सव के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी की गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। इसके बाद केक काटकर तथा नाच-गाकर महोत्सव की खुशी मनाई गई।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता हरीश सहू, सोनू मीणा, किशनलाल रूघवानी, राजू विशनानी, चिमनलाल रूघवानी, इन्द्र सेठी गुरनानी, ओम प्रदनानी, मनोज चौथवानी , राजेश कुमार, भगवान विजय, काली चौथवानी, असम रूघवानी सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। सभी ने महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।
आयोजकों ने बताया कि पूज्य सिंधी पंचायत गांधी नगर, हनुमानगढ़ जंक्शन के तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह वार्षिक मेला हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार भी कार्यक्रम में धार्मिक आयोजनों के साथ बाहर से आने वाले कलाकारों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी।
महोत्सव के तहत सुबह 9.15 बजे झंडारोहण तथा शाम 5.15 बजे ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। शाम 7.15 बजे से शुभ भंडारा आयोजित होगा। वहीं रात 9.15 बजे से प्रभु इच्छा तक मुंबई के उल्लासनगर से आने वाले कलाकार निखिल रामचंदानी द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा शाम 5.15 बजे स्थानीय दुर्गा राम एंड पार्टी, गांधी नगर द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। झांकी कलाकारों के रूप में नटराज आर्ट ग्रुप, सिरसा तथा शहनाई वादक जयसिंह एंड जवर पार्टी, अलवर अपनी प्रस्तुति देंगे।
महोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए समाजजनों द्वारा घर-घर जाकर आमजन एवं श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित मेले में पहुंचकर झूलेलाल जी का आशीर्वाद प्राप्त करने और आयोजन की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया है।
📲Get App