🔥 TRENDING Madhya Pradesh Farmers Receive Over ₹3... MP Police SI Admit Card 2026 Now Avail... DD News Broadcasts Program ‘16’ Across... Suvendu Adhikari Slams CJP, Urges Publ... केसर शुगर मिल के बकाया गन्ना भुगतान पर... Bihar BJP Holds Protest March Over All...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Weather

50 के स्पीड से चलेगी हवा, होगी जबरदस्त बारिश, बिहार में "अर्नब" तूफान को लेकर अलर्ट

✍️ Reporter: Kumar Raushan 🗓 26 Oct 2026, 07:24 PM 👁 17
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब' बिहार के मौसम को प्रभावित कर सकता है।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब' बिहार के मौसम को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। इस सिस्टम के 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि इसके अप्रत्यक्ष प्रभाव से बिहार में बारिश हो सकती है और आंधी-तूफान के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार में पूर्वी हवाएं तेज हो गई हैं और नमी का स्तर भी बढ़ रहा है। 29 अक्टूबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है और उत्तर बिहार के जिलों में मौसम की गतिविधियां अधिक तीव्र रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर को कुछ जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' और 29 अक्टूबर को पूरे बिहार के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। इस दौरान हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, साथ ही आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है।
📲Get App