Crime
447 किलो गांजा बरामद, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार
कांकेर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 447 किलो 720 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने 48 घंटे की लगातार तलाश और 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद हरियाणा के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मामला 4 नवंबर का है, जब जगदलपुर से कांकेर की ओर आ रही फॉर्च्यूनर कार को पुलिस ने गढ़पिछवाड़ी चौक बायपास पर रोकने की कोशिश की। लेकिन चालक पुलिस की घेराबंदी तोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की, जिसमें सिंगारभाट राईसमीलपारा के शिव मंदिर के पास जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से 90 पैकेट गांजा बरामद हुआ।
सायबर सेल और सिटी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मुख्य आरोपी सुखपाल उर्फ सुक्खा (30 वर्ष), निवासी फतेहाबाद, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने गांजा ओडिशा से खरीदकर हरियाणा ले जाने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फॉर्च्यूनर कार, 6 फर्जी नंबर प्लेट और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत 2 करोड़ 23 लाख 50 हजार रुपये, वाहन की कीमत 25 लाख रुपये सहित कुल जब्ती करीब 2 करोड़ 48 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है।
यह कार्रवाई एसपी निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में सिटी कोतवाली और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने की। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।