🔥 TRENDING Muzaffarpur Municipal Board Meeting Ad... Bus collides with CNG tempo in Garha,... Tractor with sand overload kills 22-ye... Diesel locomotive derails at Jamalpur... Five Youths Rescued After High‑Speed C... अखिलेश यादव ने जारी किया PDA का प्रणपत...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

4 ऑडिटर और 28 असिस्टेंट अकाउंटेंट का हुआ चयन, नियुक्ति पत्र लेने अभ्यर्थी लखनऊ रवाना।

✍️ Reporter: ANAND KUMAR PANDEY 🗓 26 Nov 2026, 09:39 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बलिया के 32 चयनित अभ्यर्थियों को CM योगी देंगे नियुक्ति पत्र, डीएम ने बस को दिखाई हरी झंडी।

बलिया। जनपद के 32 युवाओं के लिए खुशखबरी है। आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय की ओर से आयोजित परीक्षा में चयनित बलिया के 32 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

इस संबंध में गुरुवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

चयनित अभ्यर्थियों में 4 ऑडिटर और 28 असिस्टेंट अकाउंटेंट शामिल हैं। सभी अभ्यर्थी गुरुवार रात लखनऊ पहुंचेंगे, जहां अगले दिन आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के हाथों उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पूरी मेहनत, ईमानदारी और लगन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तथा प्रदेश के विकास में योगदान दें। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवचयनित कर्मचारी अपनी कार्यक्षमता और कर्तव्यनिष्ठा से विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर सीडीओ आलोक कुमार, चेयरमैन संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
📲Get App