🔥 TRENDING India Condemns Attack on Commercial Ve... Fire erupts at Chaudhary Charan Singh... AICWA Demands High-Level Inquiry into... प्रतापगढ़ के कॉलोनी गांव में 20 कुंतल... HC cancels bail for three murder accus... Hyderabad businessman arrested for neg...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

36 करोड़ के सोना लूटकांड में समस्तीपुर के युवक पर 2 लाख का इनाम

✍️ Reporter: Deepak Kumar 🗓 07 Oct 2026, 08:08 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जमशेदपुर के केनरा बैंक सोना लूटकांड में समस्तीपुर के चैता निवासी प्रियदर्शी उर्फ दर्शन कुमार पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित।

जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में हुए करीब 36 करोड़ रुपये के सोना लूटकांड के मामले में समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव निवासी प्रियदर्शी उर्फ दर्शन कुमार का नाम सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, प्रियदर्शी उर्फ दर्शन कुमार, अरुण कुमार राय का पुत्र है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर झारखंड पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना के लिए 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

बताया गया है कि 24 सितंबर 2026 को पांच अज्ञात अपराधियों ने जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान अपराधी करीब 23 किलो सोना और 43 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए थे।

मामले में पुलिस की जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App