🔥 TRENDING पुणिया के रहटा पंचायत के तरियापार गांव... Odisha govt hires 52,004 staff since J... Odisha Assembly Demands Crackdown on F... Andhra Pradesh to Allocate Over Rs 1,0... Andhra Pradesh to Spend ₹1,011 Crore o... देहदान, नेत्रदान और त्वचा दान कर अमर ह...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

30 पेटी अवैध शराब मामले में बांदे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 25 Nov 2026, 05:00 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बांदे पुलिस ने 30 पेटी रॉकेट देशी संत्रा शराब बिक्री मामले में फरार चल रहे दो सह-आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने 25 नवंबर को घेराबंदी कर सुशांत साहा उर्फ मोरू (31) और प्रसन्नजीत हलदर उर्फ छोटू (35) को उनके निवास से पकड़ा। मामला थाना बांदे में अपराध क्रमांक 84/2026 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में दर्ज है।
इस प्रकरण में पूर्व में 2,950 नग, कुल 265.500 लीटर शराब, 50 हजार रुपये नकद, स्कॉर्पियो वाहन और मोबाइल फोन जब्त किए गए थे।
यह कार्रवाई एसपी निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में थाना प्रभारी रामचन्द्र साहू एवं बांदे पुलिस टीम द्वारा की गई।
📲Get App