🔥 TRENDING Congress Replaces Meenakshi Natarajan... Child's Body Found on Neighbor's Roof... নিউ আলিপুরে ভগবান বিরসা মুন্ডার জন্মজয... Man in Sambhalpur, Odisha eats dog hit... छठ पूजा कीतैयारी अंतरशालेय विज्ञान प्रदर्शनी में युवा व...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

30 लाख के टेंडर, फिर भी शहर में बंदरों, गोवंश और कुत्तों का आतंक*

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 15 Nov 2026, 02:26 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*30 लाख के टेंडर, फिर भी शहर में बंदरों, गोवंश और कुत्तों का आतंक*
*खैरथल में नगर परिषद के 1000 पशु पकड़ने के दावों के उलट जमीनी हालात*

खैरथल हीरालाल भूरानी

शहर को बंदरों, निराश्रित गोवंश और आवारा कुत्तों से मुक्त कराने के लिए नगर परिषद ने 30 लाख रुपए के दो टेंडर जारी किए, लेकिन इस अभियान का असर शहर की सड़कों पर नजर नहीं आ रहा। परिषद के रिकॉर्ड में एक साल के दौरान 400 बंदर, 100 बेसहारा गोवंश और 500 कुत्तों सहित कुल 1000 पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई दर्ज है।
इसके बावजूद शहर की प्रमुख सड़कें, बाजार और चौराहे आज भी आवारा जानवरों के कब्जे में हैं। सवाल यह है कि जब 30 लाख रुपए का ठेका दिया गया और 1000 पशु पकड़ने का दावा है तो फिर शहरवासियों को राहत क्यों नहीं मिल रही? नगर परिषद ने बंदर और निराश्रित गोवंश पकड़ने के लिए 2025-2026 में 15 लाख रुपए का ठेका केपी कंस्ट्रक्शन खैरथल को दिया है। वहीं कुत्तों के बधियाकरण और वैक्सीनेशन के लिए 15 लाख रुपए का ठेका सिद्धि वेलफेयर सोसाइटी, झुंझुनूं को सौंपा गया है। परिषद के अनुसार पिछले तीन महीनों में 67 बंदरों को जिंदोली पहाड़ियों में छोड़ा गया, 25 गोवंश को महंत सीमा बाई गौशाला भेजा गया और 6कुत्तों का बधियाकरण व
टीकाकरण कराया गया।
*बाजार तक आवारा पशुओं के झुंड*
जमीनी तस्वीर इन दावों से बिल्कुल अलग है। रेलवे स्टेशन, मातोर रोड, सिनेमा रोड, पुरानी मंडी, आनंद नगर, हेमू कालानी चौक, अंबेडकर सर्किल और हरसौली रोड पर आवारा पशुओं के झुंड दिखाई दे रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर बंदर यात्रियों का सामान छीन रहे हैं तो बाजारों में लोगों पर झपट रहे हैं। सड़कों पर बैठे गोवंश वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बने हुए हैं। इसका असर अस्पताल के आंकड़ों में भी दिखाई दे रहा है। पिछले तीन महीनों में बंदरों के हमले में 9 और कुत्तों के काटने से 27 लोग उपचार के लिए सेटेलाइट अस्पताल पहुंचे। शहरवासी वरुण शर्मा, जितेन्द्र प्रदनानी, रविंदर, मनोज कुमार का कहना है कि अभियान पर निगरानी सही नहीं हो रही।
*इनका कहना है --*
इस संबंध में नगर परिषद खैरथल के सफाई निरीक्षक हवासिंह यादव ने बताया कि ठेके की शर्तों के अनुसार बंदरों, निराश्रित गोवंश और आवारा कुत्तों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शिकायत मिलने पर टीम भेजकर पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई कराई जा रही है। यदि शहर में इनकी संख्या बढ़ रही है तो अभियान को और तेज किया जाएगा।
📲Get App