🔥 TRENDING આર્ટ્સ કૉલેજ,લવાણા ખાતે શિક્ષક દિવસનું... Zee Business highlights Natco Pharma,... Three Afghan nationals discovered on J... New South Indian OTT Releases: ‘Vishwa... Kerala Government Reviews Ink Colour R... Kerala Gold Rates for 22 & 24 Carat Pu...
09 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

266कार्टून जप्त

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 09 Sep 2026, 10:16 AM 👁 4
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजधानी पटना के बायपास थाना कि पुलिस ने गुप्त सुचना पर टेंट सिटी रोड स्थित गोदाम में छापेमारीकर 266कार्टून विदेशी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

266 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद, दो वैन जब्त, तीन गिरफ्तार।

बाइपास थाना पुलिस ने टेंट सिटी रोड स्थित गोदाम में छापेमारी कर 266 कार्टन अंग्रेजी शराब, दो पिकअप वैन, चार मोबाइल जब्त कर तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 8 लाख रुपए आंकी गयी है। सिटी एसपी पूर्वी शैलजा ने यह जानकारी दी। बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गोदाम में अंग्रेजी शराब का भंडारण है और वहां से शराब पिकअप वैन में लोड कर भेजी जा रही है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष रणजीत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर दो पिकअप वैन में लदी और गोदाम में रखी 266 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र निवासी शिवपूजन पासवान और नन्हक पासवान तथा गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र राय के रूप में हुई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और जांच कर रही है।
📲Get App