🔥 ट्रेंडिंग અમરેલીમાં તાપમાન 11.4°C સુધી ઘટી, ગુજર... बीजेपी नेता मल्लू रवि ने कहा दो कांग्र... तेलंगाना के सीएम रेवनथ ने एल नीनो से न... ओडिशा के पुरी में महाप्रभु की 29 जमीन... COP31 जलवायु वार्ताओं का टकराव, बातचीत... ओडिशा ने तटीय सतर्कता के लिए कैमरे तैन...
22 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

261 किलो डोडा तस्करी का आरोपी झारखंड से गिरफ्तारः पुलिस भेष बदलकर पहुंची, 1 किलोमीटर पीछा कर दबोचा

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 22 नव. 2026, 10:14 PM 👁 24
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
राजस्थान पुलिस की सीआईडी क्राइम ब्रांच ने दो साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपए के इनामी डोडा पोस्त तस्कर को झारखंड से पकड़ा है।

आरोपी सुरेन्द्र साहू को झारखंड झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज इलाके से पकड़ा है। आरोपी बालोतरा जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र में दर्ज 261 किलोग्राम डोडा पोस्त तस्करी के मामले में फरार था। राजस्थान समेत कई राज्यों में मादक पदार्थ तस्करी का नेटवर्क संचालित कर रहा था।

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईडी क्राइम ब्रांच की विशेष टीम आरोपी की तलाश मे ं जुटी थी।
📲Get App