🔥 ट्रेंडिंग मनीष कुमार झा के लापता होने की सूचना,... ವಿಧಾನಸೌಧದಲ್ಲಿ ಜಲಸಂಪನ್ಮೂಲ ಸಚಿವರ ಅಧ್ಯಕ್ಷ... अररिया के आदर्श मध्य विद्यालय में सहयो... बर्नस्टीन ने पेप्सीको को डाउनग्रेड किय... ಹೊರಗುತ್ತಿಗೆ ನೌಕರರ ಬಾಕಿ ವೇತನ ಮತ್ತು PF E... क्वाड नेताओं ने मनीला में मुक्त‑खुला इ...
17 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वास्थ्य

22 नवंबर को जिलेभर में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा

✍️ रिपोर्टर: Rajkumar Kaithwas 🗓 17 नव. 2026, 09:35 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 22 से 24 नवंबर तक किया जाएगा। अभियान के प्रथम दिवस रविवार 22 नवंबर को जिलेभर में 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद 23 एवं 24 नवंबर को अभियान के दौरान दवा पीने से छूटे बच्चों को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

प्रभारी जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. धीरेन्द्र पंवार ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में कुल 2040 पोलियो बूथ चिन्हित किए गए हैं। अभियान में 4190 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में 0 से 5 वर्ष तक के कुल 2 लाख 59 हजार 835 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दौलत सिंह चौहान ने जिले के समस्त विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को अभियान से संबंधित पूर्व निर्धारित गतिविधियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

डॉ. चौहान ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे 0 से 5 वर्ष तक के अपने सभी बच्चों को 22 नवंबर को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं। साथ ही अभियान में सहयोग कर पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार बनाने में सहभागी बनें।
📲Get App