🔥 ट्रेंडिंग मालाबार गोल्ड शोरूम पर ग्राहक के स्वर्... રાજકોટમાં ફ્લોરેન્સ વેલનેસ સ્પાની આડમા... కడప 51వ డివిజన్ బెల్‌టాప్ సర్కిల్‌లో క... लापता बच्चा: हसीन पुत्र जुबेर, सरपंच ग... १७ कैदी भागे, स्टालिन ने विजय सरकार पर... यूट्यूब बन रहा है भारतीय स्ट्रीमिंग सी...
27 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

21 लाख से अधिक फॉलोअर्स रखने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओम प्रकाश बिश्नोई ने सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था। बिश्नोई के

✍️ रिपोर्टर: Ajaruddin 🗓 27 अक्टू. 2026, 12:21 PM 👁 19
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

14 लाख, फेसबुक पर 2.32 लाख और यूट्यूब पर लगभग 5 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। उन्होंने पूरे प्रचार के दौरान

सोशल मीडिया पर लाइक्स, व्यूज और वर्चुअल फैन फॉलोइंग होना एक बात है, लेकिन ज़मीन पर जनता का विश्वास जीतना बिल्कुल अलग! राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण के नतीजों में फलोदी जिले की लोहावट तहसील स्थित इंदों की ढाणी ग्राम पंचायत से एक बेहद हैरान करने वाला नतीजा सामने आया है। इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर कुल मिलाकर 21 लाख से अधिक फॉलोअर्स रखने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओम प्रकाश बिश्नोई ने सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था। बिश्नोई के इंस्टाग्राम पर 14 लाख, फेसबुक पर 2.32 लाख और यूट्यूब पर लगभग 5 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। उन्होंने पूरे प्रचार के दौरान 'नशामुक्ति' को अपना मुख्य चुनावी मुद्दा बनाया था। लेकिन जब मतपेटियां खुलीं, तो हकीकत ने सबको सन्न कर दिया- कुल 1,600 मतों में से बिश्नोई को महज़ 33 वोट ही मिल सके! यह नतीजा साबित करता है कि सोशल मीडिया की रील्स और डिजिटल स्टारडम का ज़मीनी राजनीति और मतदान से कोई सीधा लेना-देना नहीं होता
📲Get App