Politics
2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें उम्मीदवार बनाया और वह फिर से विधायक चुने गए।
भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के कारण अरबाज और अफशां की शादी चर्चा में है। हालांकि, यह दोनों
पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज हुसैन की शादी हरियाणा के कांग्रेस विधायक मोहम्मद अकरम खान की बेटी अफशां खान से हुई है। दिल्ली में निकाह के बाद आयोजित रिसेप्शन में भाजपा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। राजनीतिक रूप से अलग-अलग दलों से जुड़े परिवारों के इस रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।
अरबाज और अफशां का निकाह दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित पीएसएआई क्लब में हुआ। निकाह के मौके पर अफशां ने गहरे लाल रंग का लहंगा पहना था। इसके बाद आयोजित रिसेप्शन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई नेता शामिल हुए।
अफशां खान हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव खिजरी की रहने वाली हैं। उनके पिता मोहम्मद अकरम खान कांग्रेस के विधायक हैं और हरियाणा की राजनीति में सक्रिय हैं। अफशां ने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। वह अपने पिता के जनसंपर्क और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।
अरबाज हुसैन आयात-निर्यात के कारोबार से जुड़े हैं। उनके पिता सैयद शाहनवाज हुसैन केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। उनका पैतृक घर बिहार के सुपौल जिले में है।
अफशां के परिवार का भी हरियाणा की राजनीति में लंबा इतिहास रहा है। उनके दादा चौधरी मोहम्मद असलम खान 1987 और 1991 में विधायक चुने गए थे। अकरम खान ने 1996 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव जीतकर राजनीति में अपनी पहचान बनाई। वर्ष 1999 में ओमप्रकाश चौटाला सरकार में उन्हें गृह राज्य मंत्री बनाया गया था। वह हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
अकरम खान 2009 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर जगाधरी से विधायक बने थे। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें उम्मीदवार बनाया और वह फिर से विधायक चुने गए।
भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के कारण अरबाज और अफशां की शादी चर्चा में है। हालांकि, यह दोनों परिवारों का निजी पारिवारिक समारोह है, जिसमें अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिरकत की