🔥 TRENDING UP Constable’s Death Raises Questions... भागलपुर के पापड़ बाजार में अस्वच्छ सुख... Rashmika Mandanna Sends Diwali Wishes... Ranbir Kapoor & Alia Bhatt Wave to Pap... Kumar Sanu says he faced underworld th... Pakistan edge India by 3 wickets in U1...
09 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
19 वर्षीय जिला स्तरीय फुटबॉल: हमीरा बनी विजेता, पेनाल्टी शूटआउट में रिदवा को 3-0 से दी मात

19 वर्षीय जिला स्तरीय फुटबॉल: हमीरा बनी विजेता, पेनाल्टी शूटआउट में रिदवा को 3-0 से दी मात

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 23 Sep 2026, 10:10 AM 👁 387
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
19 वर्षीय जिला स्तरीय फुटबॉल: हमीरा बनी विजेता, पेनाल्टी शूटआउट में रिदवा को 3-0 से दी मात
​नाचना / जैसलमेर। 19 वर्षीय जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में हमीरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिदवा को पेनाल्टी शूटआउट में 3-0 से हराकर खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया। पूरे मैच के दौरान हमीरा के खिलाड़ी मानवेंद्र का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा, जिन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
​निर्धारित समय तक दोनों ही टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। रिदवा और हमीरा दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के गोल पोस्ट पर कई तीखे हमले किए, लेकिन मजबूत रक्षापंक्ति और शानदार गोलकीपिंग के चलते हाफ टाइम और निर्धारित समय की समाप्ति तक मुकाबला बराबरी पर छूटा।
​इसके बाद मैच का निर्णय पेनाल्टी शूटआउट के जरिए किया गया। पेनाल्टी शूटआउट में हमीरा के खिलाड़ियों ने गजब के धैर्य और सटीक निशानेबाज़ी का परिचय देते हुए लगातार 3 गोल दागे, जबकि दबाव में आई रिदवा की टीम एक भी गोल करने में नाकाम रही। इस तरह हमीरा ने 3-0 की एकतरफा बढ़त बनाकर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया।
​मैच के स्टार खिलाड़ी मानवेंद्र रहे, जिनके बेहतरीन बॉल कंट्रोल, शानदार पासिंग और आक्रामक खेल ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके इस निरंतर और प्रभावी प्रदर्शन के बल पर हमीरा की टीम विपक्षी टीम पर हावी होने में सफल रही।
​जीत के बाद हमीरा टीम के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपकर खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
📲Get App