🔥 TRENDING Today meeting obc Morcha brangan area... Jammu & Kashmir Assembly Wraps Up Autu... Bridge Construction Accelerates, Aimin... Jammu & Kashmir Generates 88.26 Lakh A... Casino Majestic Paradise Director File... Goa's Psychiatric Care Gap: Patients F...
30 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

18 अधिकारी/कर्मचारियों को अधिवर्षता/ऐच्छिक सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 30 Sep 2026, 04:34 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कमिश्नरेट कानपुर नगर परिवार ने कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं के लिए व्यक्त किया आभार, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना

कानपुर। कमिश्नरेट कानपुर नगर में नियुक्त 18 अधिकारी एवं कर्मचारियों के अधिवर्षता/ऐच्छिक सेवानिवृत्त होने के अवसर पर सोमवार, 30 सितंबर 2026 को विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनकी दीर्घ, समर्पित एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स सुश्री अंजना दहिया, आरआई प्रथम निरीक्षक श्री राकेश शर्मा एवं आरआई द्वितीय निरीक्षक श्री संतोष कुमार राघव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के सेवाकाल में किए गए योगदान एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गई। अधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य के साथ दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। कमिश्नरेट कानपुर नगर परिवार की ओर से सेवानिवृत्त होने वाले सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। समारोह भावपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
📲Get App