🔥 ट्रेंडिंग સુરતમાં ચંદની પડવો પર્વે 200 ટન ઘારીનુ... अलीराजपुर: जिला पंचायत कर्मचारी पर हमल... इंदौर में 16 साल की लड़की के साथ दुष्क... इंदौर: टाइगर श्रॉफ केस में प्रांजल की... बारमेर के छाछरो ग्राम पंचायत के पहले स... बाड़मेर में नौ तहसीलें गंभीर सूखाग्रस्...
25 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

15 नवंबर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन करेंगे झारखंड आंदोलनकारी

✍️ रिपोर्टर: Mukesh Kumar Gupta 🗓 25 अक्टू. 2026, 06:32 PM 👁 26
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तमाड़ न्यूज़

15 नवंबर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन करेंगे झारखंड आंदोलनकारी

मान-सम्मान, पहचान, 50 हजार रुपये पेंशन और आश्रितों को रोजगार की मांग तेज

पुष्कर महतो बोले—बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए होगा उलगुलान, तमाड़ से बड़ी संख्या में आंदोलनकारी होंगे शामिल

तमाड झारखंड आंदोलनकारियों के राजकीय मान-सम्मान, अलग पहचान, सम्मानजनक पेंशन और उनके आश्रितों के रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन तेज होने जा रहा है। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने आगामी 15 नवंबर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन, प्रदर्शन और सभा करने की घोषणा की है। इस आंदोलन में तमाड़ से बड़ी संख्या में आंदोलनकारियों के शामिल होने की तैयारी है।
इस संबंध में रविवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा, रांची जिला के तत्वावधान में तमाड़ के जीईएल चर्च आमलेशा मैदान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंदोलनकारियों ने झारखंड राज्य के निर्माण में अपने योगदान के अनुरूप सम्मान और अधिकार सुनिश्चित करने की मांग उठाई।बैठक में मांग की गई कि झारखंड आंदोलनकारियों को राजकीय मान-सम्मान और अलग पहचान दी जाए। उनके बाल-बच्चों एवं आश्रितों के लिए रोजगार और नौकरी में शत-प्रतिशत अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस पहल हो। इसके साथ ही जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर सभी आंदोलनकारियों को सम्मानजनक पेंशन के रूप में प्रतिमाह 50-50 हजार रुपये देने की मांग की गई।

15 नवंबर से होगा आंदोलन का शंखनाद

बैठक के मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के अधिकारों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपने बाल-बच्चों और आश्रितों के भविष्य एवं अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलनकारी एक बार फिर उलगुलान करेंगे।उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा। इसी दिन से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन, प्रदर्शन और सभा के माध्यम से सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में तमाड़ से बड़ी संख्या में आंदोलनकारी शामिल होंगे।

पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य का सपना आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से साकार हुआ है। अबुआ दिशोम में अबुआ राज्य की परिकल्पना को सफल बनाने के लिए आंदोलनकारियों को उनका वास्तविक अधिकार, सम्मान और सुरक्षा मिलनी चाहिए।

बैठक में आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प

बैठक की अध्यक्षता रांची जिला संयोजक अघनु महतो ने की, जबकि संचालन जगदीश गुप्ता ने किया। बैठक में उपस्थित आंदोलनकारियों ने एकजुट होकर आगामी आंदोलन को सफल बनाने तथा अपने अधिकारों की लड़ाई को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर कालीचरण महतो, प्रदीप विश्वकर्मा, दुखहरण महतो, ललिता देवी, हीरालाल दास, मंगलदीप स्वासी, संदीप मोदक, दिगंबर महतो, सुरेंद्र महतो, फनी बांस मोहाली, रोहिण महतो, मनोरंजन साहू, सृष्टिधर प्रमाणिक, अनिल कुमार महतो सहित कई झारखंड आंदोलनकारी उपस्थित थे।
📲Get App