🔥 TRENDING 15वीं पीढ़ी के कलाकार करण सिंह वियतनाम... माता रानी की कपा बानी रहे कांग्रेस महतो हत्याकांड: परिवार से मिल... वसुंधरा के गले लगकर भावुक हुई किरण जसव... ਡੇਰਾਬੱਸੀ: ਸਿਮਰਨ ਸਿਟੀ ਤੋਂ 38 ਸਾਲਾ ਔਰਤ ਭ... Auro Realty Goa Eagles GC Clinch X‑Gol...
14 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

12 नवंबर सुबह 5 बजे से ओम बाबू उर्फ आशिक13 वर्षीय छात्र गायब, पिता ने योगापट्टी थाने में आवेदन दिया

✍️ Reporter: Amit kumar 🗓 14 Nov 2026, 08:35 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी थाना क्षेत्र के डूमरी गांव से 13 वर्षीय छात्र के अचानक लापता होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बीते 12 नवंबर की सुबह करीब पांच बजे से लापता ओम बाबू उर्फ आशिक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बेटे की तलाश में परिजन लगातार परेशान हैं। वहीं, मां रानी देवी और पिता प्रभु प्रसाद का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, ओम बाबू उर्फ आशिक 12 नवंबर की सुबह करीब पांच बजे कोचिंग जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान वह घर से लापता हो गया। इसके बाद पिता प्रभु प्रसाद ने योगापट्टी थाने में आवेदन देकर पुलिस से अपने बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि लापता छात्र बैजनाथ उच्च विद्यालय, लक्ष्मीपुर में नौवीं कक्षा का विद्यार्थी है। अचानक बेटे के गायब होने से परिवार के लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। घर में मातम जैसा माहौल बना हुआ है। वहीं, पिता प्रभु प्रसाद ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द बेटे को खोजने की अपील की है। इस संबंध में योगापट्टी थानाध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
📲Get App