🔥 TRENDING Doctors Warn of Seizure Risk for Jhark... Indian Navy Boosts Strategy Amid Growi... Jharkhand Blocks Student Leader Devend... PM Modi, President Murmu Send Navroz W... PM Modi Announces Five New Nuclear Rea... India Scraps Petrol Export Duty
15 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

111 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 15 Aug 2026, 07:12 PM 👁 10
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

टाउन हॉल से शुरू हुई तिरंगा यात्रा, कोंच रोड स्थित पीली कोठी में सरदार पटेल की प्रतिमा के पास हुआ समापन

उरई, जालौन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी जालौन एवं पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में शनिवार को जनपद मुख्यालय उरई में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। 111 मीटर लंबे राष्ट्रध्वज के साथ निकली इस विशाल तिरंगा यात्रा में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर राष्ट्र के प्रति एकजुटता, सम्मान और गौरव की भावना का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ टाउन हॉल से हुआ। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, स्काउट-गाइड, सीसीएस कैडेट्स तथा जनपद वासी यात्रा में शामिल हुए। देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत वातावरण के बीच यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कोंच रोड स्थित पीली कोठी पहुंची। यात्रा के दौरान 111 मीटर लंबे विशाल राष्ट्रध्वज ने लोगों का विशेष आकर्षण केंद्र रहा। पूरे मार्ग में लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा का समापन कोंच रोड स्थित पीली कोठी में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के पास किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस भव्य तिरंगा यात्रा ने जनपद में राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को और मजबूत किया तथा नागरिकों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संदेश दिया।
📲Get App