🔥 ट्रेंडिंग સુરેશભાઈ દેસાઈને લઘુ ઉદ્યોગ ભારતીના મં... திருநெல்வேலி‑தென்காசி அருகே விநாயகர் ச... நெல்லை ரிலையன்ஸ் சூப்பர் மார்க்கெட் அர... સાબરકાંઠા જિલ્લામાં ખેરોજમાં 'મા કા ભં... योगी अडियानाथ ने यूपी पुलिस की कानून व... हाई कोर्ट ने यूपी पुलिस को हिंदू-इस्ला...
20 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर पर सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन जरूरी
सरकारी योजना

1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर पर सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन जरूरी

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 20 सित. 2026, 01:52 PM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

14.2 किलो घरेलू LPG सिलेंडर पर करीब ₹210 की सब्सिडी, उपभोक्ताओं से समय रहते E-KYC पूरा कराने की अपील

नई दिल्ली। घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए 1 अक्टूबर 2026 से सिलेंडर बुकिंग से जुड़ा महत्वपूर्ण नियम लागू होने जा रहा है। सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल की बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) यानी ई-केवाईसी पूरा करना अनिवार्य होगा। बिना सत्यापन के उपभोक्ता को LPG सिलेंडर तो उपलब्ध रहेगा, लेकिन सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा और सिलेंडर बाजार मूल्य पर लेना पड़ सकता है। सितंबर में करीब 210 रुपये की सब्सिडी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय से संबंधित जानकारी के अनुसार, सितंबर 2026 में 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर पर करीब 210 रुपये की अप्रत्यक्ष सब्सिडी है। सरकार के मुताबिक बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण का उद्देश्य सब्सिडी का लाभ वास्तविक और पात्र घरेलू उपभोक्ताओं तक पहुंचाना तथा डुप्लीकेट या अपात्र कनेक्शनों की पहचान करना है। 27.43 करोड़ उपभोक्ता करा चुके सत्यापन 19 सितंबर 2026 तक देश के करीब 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू LPG उपभोक्ता, यानी लगभग 89.9 प्रतिशत, अपना बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा कर चुके थे। जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली है, उन्हें दोबारा ई-केवाईसी कराने की जरूरत नहीं है।
कहां करा सकते हैं ई-केवाईसी? उपभोक्ता बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन कई तरीकों से पूरा कर सकते हैं। LPG सिलेंडर की डिलीवरी के समय डिलीवरी कर्मचारी के मोबाइल ऐप के जरिए, संबंधित LPG वितरक के शोरूम पर या तेल कंपनी के मोबाइल ऐप के माध्यम से यह प्रक्रिया की जा सकती है। इंडेन ग्राहक IndianOil ONE, भारतगैस ग्राहक HelloBPCL और HP Gas ग्राहक HP PAY ऐप के जरिए भी ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं।

जरूरी बात: ई-केवाईसी नहीं कराने पर LPG की आपूर्ति पूरी तरह बंद होने की बात नहीं है, लेकिन सब्सिडी वाले रिफिल का लाभ नहीं मिलेगा और सिलेंडर बाजार मूल्य पर लेना पड़ सकता है।
📲Get App