🔥 TRENDING ರಾಜನಹಳ್ಳಿ ಶ್ರೀ ಮಹರ್ಷಿ ವಾಲ್ಮೀಕಿ ಗುರುಪೀಠ... હિંમતનગર, સાબરકાંઠામાં જનહિત માટે 1 જા... સાબરકાંઠા ના આર કે પટેલ એજ્યુકેશન કેમ્... Meghalaya CM Emphasizes Education Duri... Tripura Farmer Diversifies Crops with... Two Tripura Youths Held in Siliguri wi...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

योगापट्टी के विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी आयोजित, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चा

✍️ Reporter: Amit kumar 🗓 28 Nov 2026, 05:00 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में शनिवार को बिहार सरकार की पहल पर शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों की शिक्षा, संस्कार, आत्मविश्वास और बेहतर व्यवहार को लेकर अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच विचार-विमर्श हुआ। संगोष्ठी का मुख्य विषय ‘संस्कारदीप: आत्मविश्वास एवं व्यवहार’ रहा। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और अपनी बात खुलकर रखने की क्षमता विकसित करना शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय लालगढ़ अनुसूचित जाति में शिक्षक राहुल कुमार ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में माता-पिता की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने और उनकी अभिव्यक्ति क्षमता को मजबूत करने के लिए घर में भी सकारात्मक माहौल बनाना चाहिए।संगोष्ठी में विद्यार्थियों की पढ़ाई के अलावा स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने अभिभावकों को विद्यालयों में सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही बुनियादी सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय शिक्षा समिति, बाल संसद, मीना मंच और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। वहीं, प्राथमिक विद्यालय मच्छरगांवा उर्दू में भी शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेक कुमार ने की। इस दौरान बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन, व्यवहार और विद्यालय में नियमित उपस्थिति को लेकर अभिभावकों से चर्चा की गई। शिक्षकों ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए विद्यालय और परिवार के बीच आपसी सहयोग आवश्यक है। संगोष्ठी का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उनके सर्वांगीण विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
📲Get App