🔥 TRENDING The Paradise Maintains Strong Box Offi... Ticket Booking App Removes Ratings for... Allu Sirish Raises Alarm Over Late‑Nig... Tripura TTAADC Village Committee Elect... Left Parties, Congress Condemn BJP Obs... 60% Voter Turnout by Noon in Peaceful...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
वार्ड 58 में भाजपा का चुनावी शंखनाद, दिनेश भादवासी के कार्यालय का हुआ उद्घाटन

वार्ड 58 में भाजपा का चुनावी शंखनाद, दिनेश भादवासी के कार्यालय का हुआ उद्घाटन

✍️ Reporter: Babu lal Fageria 🗓 04 Sep 2026, 07:17 PM 👁 55
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी ने किया चुनावी कार्यालय का शुभारंभ, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

सीकर संवादाता बाबूलाल फगेड़िया। नगर परिषद चुनाव को लेकर सीकर शहर के वार्ड नंबर 58 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा के पार्षद प्रत्याशी दिनेश भादवासी के चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी द्वारा किया गया।

कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा के अनेक नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और नगर परिषद चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा हुई।

उद्घाटन के दौरान भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान को तेज करने का आह्वान किया। वहीं, प्रत्याशी दिनेश भादवासी ने वार्ड के विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद भाजपा नेताओं और समर्थकों ने दिनेश भादवासी के पक्ष में समर्थन और जीत का विश्वास जताया। कार्यालय उद्घाटन के साथ ही वार्ड नंबर 58 में भाजपा का चुनावी अभियान अब और तेज होने के संकेत दिखाई देने लगे हैं।

अब वार्ड 58 में चुनावी मुकाबला होगा दिलचस्प

चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के बाद वार्ड नंबर 58 में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। भाजपा प्रत्याशी दिनेश भादवासी के समर्थक अब घर-घर जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन की अपील करेंगे। आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार के जोर पकड़ने के साथ वार्ड का सियासी माहौल और भी गरमाने की उम्मीद है।
📲Get App