🔥 TRENDING Punjab Assembly Passes Eight Resolutio... Punjab Reports 700+ Stubble Burning In... Punjab Rejects Claims of Water Release... Book on RTI and Good Governance Presen... Jharkhand Farmers Receive Rs 109 Bonus... Asaram fails to report to Jodhpur jail...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दूसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान दल रवानाः जिला परिषद के 10 वार्डों और 3 पंचायत समिति के 53 वार्डों में कल होगी वोटिंग

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 28 Oct 2026, 07:42 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
करौली मे ं पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मंगलवार को मतदान दलों को रवाना किया गया। दूसरे चरण मे ं बुधवार को करौली, मासलपुर और नादौती पंचायत समिति क्षेत्रों मे ं चुनाव होगा। बुधवार को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे।

9 लाख से ज्यादा लोग डालेंग े वोट

करौली, मासलपुर और नादौती पंचायत समिति के 53 वार्डों और जिला परिषद के 10 वार्डों में मतदान होगा। इसके लिए कुल 276 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। करीब 9 लाख 60 हजार 736 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए करीब 1700 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मतदान ईवीएम से होगा। वोटिंग के बाद ईवीएम और सामग्री स्ट्रांग रूम मे ं जमा कराई

जाएगी।

सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव 30 अक्टूबर को होंगे। सरपंच पद के लिए मतगणना मतदान के दिन रात मे ं ही की जाएगी।
📲Get App