🔥 TRENDING Kanak News Odisha airs 7PM bulletin on... Andhra Minister Declares Visakhapatnam... ₹5.3 Crore Road Works Launched in Peda... Four Students Killed, One Injured in T... 18-year-old launches Rs 80 crore semic... Gujarat CM Bhupendra Patel Defends Ele...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सेवता में 2027 को लेकर डॉ. राहुल शुक्ला की दावेदारी की चर्चा, समर्थकों ने बताया मजबूत विकल्प
Politics

सेवता में 2027 को लेकर डॉ. राहुल शुक्ला की दावेदारी की चर्चा, समर्थकों ने बताया मजबूत विकल्प

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 14 Aug 2026, 11:47 AM 👁 39
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर। सेवता विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के संभावित दावेदारों की चर्चा तेज हो गई है। इसी क्रम में सपा नेता डॉ. राहुल शुक्ला का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। उनके समर्थकों का दावा है कि वह लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी क्षेत्र में सक्रिय रहकर कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच अपनी पहचान मजबूत कर चुके हैं।

रिपोर्टर सत्य प्रकाश शुक्ला

समर्थकों के अनुसार डॉ. राहुल शुक्ला वर्ष 2008 से समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं और संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद जब पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने कई चुनौतियां आईं, उस दौरान भी राहुल शुक्ला क्षेत्र में सक्रिय रहे। समर्थकों का कहना है कि उन्होंने थाने और तहसील से जुड़े मामलों में कार्यकर्ताओं की मदद करने के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को उठाने का प्रयास किया।
वर्ष 2023 में उनके नेतृत्व में निकाला गया PDA रथ भी क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा। समर्थकों के मुताबिक किशोरगंज, रेउसा और रामपुर मथुरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उन्होंने जनसंपर्क किया और रात्रि प्रवास कर लोगों से संवाद स्थापित किया।
डॉ. राहुल शुक्ला के समर्थक उन्हें हिंदू-मुस्लिम सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला, शिक्षित और बेबाक नेता बताते हैं। उनका कहना है कि किसानों, पिछड़ों और दलित समाज सहित समाज के विभिन्न वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के मुद्दे पर राहुल शुक्ला लगातार आवाज उठाते रहे हैं।
समर्थकों का यह भी दावा है कि सेवता विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में डॉ. राहुल शुक्ला की क्षेत्रीय स्तर पर की गई मेहनत और संसाधनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसी आधार पर समर्थक वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उन्हें समाजवादी पार्टी का टिकट दिए जाने की मांग कर रहे हैं।
हालांकि, अंतिम फैसला समाजवादी पार्टी नेतृत्व को करना है। टिकट को लेकर कई दावेदार मैदान में हैं और आने वाले समय में पार्टी की रणनीति तथा नेतृत्व के निर्णय से ही स्पष्ट होगा कि सेवता विधानसभा क्षेत्र से 2027 में पार्टी किस चेहरे पर भरोसा जताती है।
📲Get App