🔥 TRENDING जन्मदिन पर बच्चों को बांटी गई मिठाइयां... Gujarat Introduces Unified Film Shooti... Bill Gates Warns AI Could Cause Billio... Telangana to Open 41 New Bars, Calls f... PCCF Calls for Neighboring States’ Sup... Cuttack Food Safety Officer Transferre...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा
===
17 सितंबर को आशीर्वाद दीप जलाने, रक्तदान एवं स्वामित्व योजना शिविरों के साथ अभियान का होगा शुभारंभ

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा === 17 सितंबर को आशीर्वाद दीप जलाने, रक्तदान एवं स्वामित्व योजना शिविरों के साथ अभियान का होगा शुभारंभ

✍️ Reporter: राजभान कुशवाहा 🗓 16 Sep 2026, 11:40 AM 👁 48
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा
===
17 सितंबर को आशीर्वाद दीप जलाने, रक्तदान एवं स्वामित्व योजना शिविरों के साथ अभियान का होगा शुभारंभ
===
कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगरीय निकायवार तथा ग्राम पंचायत स्तर पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अभियान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सेवा, सहयोग और सहभागिता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को जनअभियान का स्वरूप देने के निर्देश दिए।
17 सितंबर को होगा अभियान का शुभारंभ
सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को आशीर्वाद दीप जलाने के साथ किया जाएगा। इसी दिन रक्तदान शिविर एवं स्वामित्व योजना के शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। अभियान में ग्राम पंचायत के पंच से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, सांसद तथा नगरीय निकायों में वार्ड पार्षद से लेकर निकाय अध्यक्ष तक जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी।

इसके साथ ही समाज के सभी वर्गों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसमें भाग ले सकें।
हितग्राहियों के घरों और प्रमुख स्थलों पर जलेंगे दीप

अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के घरों में आशीर्वाद के दीप जलाए जाएंगे। इसके साथ ही जलाशयों तथा धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इस पहल के माध्यम से शासन की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया जाएगा।

कलेक्टर ने बताया कि जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज, सिविल अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को रक्तदान शिविरों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

वहीं स्वामित्व योजना के अंतर्गत भी विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर योजना से संबंधित गतिविधियों को गति दी जाएगी। शिविरों में हितग्राहियों को योजना की जानकारी देने, आवश्यक दस्तावेजों की जांच करने तथा उनकी समस्याओं का निराकरण करने की व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर व्यापक समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए
📲Get App