मनोहर सिंह भाटी ने बताया
बेदु कला
जोधपुर। कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के सेंट्रल स्कीम स्थित मकान में चोरी करने वाला घरेलू कुक ही निकला। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी मोहब्बत अमरवंशी निवासी पनारा, छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश) को वहां दबिश देकर गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 2-3 वर्षों से नेता के घर खाना बनाने का काम कर रहा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी का माल भी बरामद कर लिया है।
एसआई हरखाराम ने बताया कि हर्षवर्धन सिंह ने 8 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनकी अनुपस्थिति में मकान से ज्वेलरी चोरी हो गई। उन्होंने घरेलू नौकर पर ही शक जताया था। पुलिस ने जांच की तो कुक की भूमिका सामने आई। इसके बाद टीम ने छिंदवाड़ा पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी कई राजनेताओं के घरों में खाना बनाने का काम कर चुका है। घरों में काम करने के दौरान उसे वहां की गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी हो जाती थी। आरोपी पिछले कई वर्षों से अपने परिवार से अलग रह रहा है। उसने पूछताछ में बताया कि लालच में आकर चोरी की वारदात की थी। अब उसे अपने किए पर पछतावा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।