🔥 TRENDING New Song 'Meri Mehbooba' from Film 'Pa... Rahul Gandhi, Rahul Kharge Meet UP Con... Two Women Attack Dosa Shop in UP, Smas... Patna: Minister Sanjay Tiger's Residen... Husband Kills Wife in Shahdol After Do... बलरामपुर: कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल ग्...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राजस्थान के उदयपुर जिले से बड़ी खबर विधानसभा क्षेत्र खेरवाड़ा

✍️ Reporter: Sunil Kumar 🗓 16 Nov 2026, 04:36 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पंचायत समिति नयागांव की ग्राम पंचायत सकलाल की नवनिर्वाचित सरपंच मीरा देवी अहारी ने सोमवार को पंचायत भवन में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पंचायत भवन में हर्ष और उल्लास का माहौल रहा। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से नवनिर्वाचित सरपंच का स्वागत किया।
पदभार ग्रहण समारोह में उपसरपंच कन्हैयालाल परमार सहित वार्ड पंच दीपिका देवी, महेश परमार, आशा देवी, नाथूलाल जी डामोर फौजी, राजेन्द्र डामोर, अरुणा देवी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र अहारी ने किया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी विनोद आसवानी भी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में सरपंच मीरा देवी अहारी ने कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी। गांव को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गांव में नई लाइब्रेरी निर्माण की घोषणा की, जिस पर उपस्थित ग्रामीणों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।

समारोह में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य पूनमचंद जी अहारी, कांतिलाल जी अहारी, ईश्वरलाल जी परमार, लालजी मेघवाल, शंकरलाल जी, जीवाजी परमार, हरिश परमार, महेश, कमलेश, प्रदीप, पन्नालाल जी, शांतिलाल जी, अशोक जी, रविशंकर, सुनील, सविता देवी, कांता देवी, नानी देवी, मनीषा, चंपा देवी, लक्ष्मण जी, सोहनलाल, प्रेम शंकर, गणेश जी, नितेश जी, नाथूलाल जी, समाजसेवक रमेशचंद्र अहारी, एडवोकेट महेश अहारी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
समारोह में आए गणमान्य लोगों ने नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच एवं सभी वार्ड पंचों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
📲Get App