🔥 TRENDING ਲਾਈਵ ਸ਼ੋਅ ਦੌਰਾਨ ਮੁੰਡੇ ਨੇ ਕੀਤਾ ਕੁਝ ਅਜਿਹਾ... Speaker of Lok sabha Shri om Birla Arunachal Protest Over China’s Mega Da... J&K CM Omar Abdullah Co-hosts Receptio... Pooja Festival Holidays Declared from... મુખ્યમંત્રી શ્રી ભૂપેન્દ્રભાઈ પટેલના વ...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सेवा भारती की मासिक बैठक में तीन बड़े निर्णय - देवदर्शन यात्रा, खेलकूद प्रतियोगिता*

✍️ Reporter: Chandan Singh 🗓 01 Nov 2026, 07:26 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सेवा भारती की मासिक बैठक में तीन बड़े निर्णय - देवदर्शन यात्रा, खेलकूद प्रतियोगिता*

*सेवा भारती की मासिक बैठक में तीन बड़े निर्णय - देवदर्शन यात्रा, खेलकूद प्रतियोगिता*
ब्यूरो रिपोर्ट आबूरोड से संवाददाता चन्दन सिंह राव कारोली आबूरोड सिरोही



निकटवर्ती माधवकुंज आदर्श विद्या मंदिर परिसर में आज सेवा भारती समिति फालना की मासिक बैठक सेवा भारती प्रांत सहमंत्री विजय सिंह माली व विभाग सेवा प्रमुख ओमप्रकाश पटेल के सानिध्य में संपन्न हुई।

बैठक का शुभारंभ भारत माता व स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्पार्पण के साथ हुआ।

*सेवा भारती के जिला मंत्री शंकर लाल मालवीय* ने बताया कि बैठक में सर्वप्रथम गत मासिक बैठक में लिए गए प्रस्तावों की अनुपालना रिपोर्ट पढ़कर सुनाई गई, जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया।

*बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए 3 प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं -*

*1. देवदर्शन यात्रा का आयोजन:*
बोया, सेवाड़ी क्षेत्र में संचालित बाल संस्कार केंद्रों के भैया-बहनों को संस्कार व आध्यात्मिक चेतना के लिए देवदर्शन यात्रा पर ले जाया जाएगा। यात्रा में आशापुरा माता मंदिर नाडोल, सोनाणा श्री खेतलाजी मंदिर व मूछाला महावीर जी के दर्शन करवाए जाएंगे। इस संपूर्ण यात्रा की भामाशाहों के माध्यम से व्यवस्था करने का दायित्व जिला शिक्षा आयाम प्रमुख *मूलचंद गर्ग* को सौंपा गया।

*2. एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता:*
शीतकालीन अवकाश के दौरान बाल संस्कार केंद्रों के बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास हेतु एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण तैयारी व स्थल चयन का दायित्व जिला प्रकल्प प्रमुख *प्रकाश त्रिवेदी* को अधिकृत किया गया।

*3. नशामुक्ति जागरण व सदस्यता अभियान:*
आगामी माह में फालना-बाली क्षेत्र की बस्तियों व राजकीय/निजी विद्यालयों में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने हेतु नशामुक्ति जागरण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही सेवा भारती के सेवा कार्यों से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए सेवा सरोज सुरभि सदस्यता अभियान को गति देने का भी निर्णय लिया गया।

इससे पूर्व सेवा भारती के सभी प्रकल्प प्रमुखों व शिक्षक-शिक्षिकाओं की बैठक हुई, जिसमें सभी को मानदेय का भुगतान किया गया तथा दीपावली मिलन के अवसर पर मिष्ठान्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला सेवा प्रमुख गोविंद वैष्णव, प्रकाश सैन, नितेश पटेल, संजय परिहार, कमल कंसारा सहित बड़ी संख्या में कार्यकारिणी सदस्य व स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

*सेवा भारती "नर सेवा ही नारायण सेवा"* के ध्येय वाक्य के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक चेतना व स्वावलंबन के क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य कर रही है।
📲Get App