🔥 TRENDING Indore Police Arrest Man for Providing... Delhi to Ban Older Vehicles from Novem... Jalahalli Primary Agricultural Credit... जालौन में चार उपनिरीक्षक बने निरीक्षक,... केसर शुगर मिल पर ₹165 करोड़ बकाया: किस... हजारीबाग वन विभाग में घमासान: वरिष्ठ अ...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सैंथल थाना पुलिस की कार्रवाई: गांजा तस्करी के मामले में दो माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, पंचायत चुनाव के मद्देनजर तीन गैरसायलान भी पकड़े

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 27 Oct 2026, 06:36 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सैंथल थाना पुलिस की कार्रवाई: गांजा तस्करी के मामले में दो माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, पंचायत चुनाव के मद्देनजर तीन गैरसायलान भी पकड़े

दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सैंथल थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, पंचायत चुनाव के मद्देनजर भूमि विवाद को लेकर झगड़े की आशंका पर तीन गैरसायलान को भी गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा श्री शंकरलाल मीना आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी दौसा श्री कपिल गुप्ता आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थाना प्रभारी श्री रजत खींची पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

गांजा तस्करी के मामले में दो माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, दिनांक 30 अगस्त 2026 को आरोपी विनोद महावर के कब्जे से 76.54 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया था। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान गांजा उपलब्ध कराने के मामले में राजेश कुमार मीना की संलिप्तता सामने आई थी। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार मीना को दौसा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करीब दो माह से फरार चल रहा था। पुलिस मामले में आगे अनुसंधान कर रही है।

भूमि विवाद में झगड़े की आशंका पर तीन गैरसायलान गिरफ्तार

पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरत रही है। इसी दौरान 26 अक्टूबर 2026 को ग्राम पीपलवा में भूमि बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद होने की सूचना मिली।

पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर शांति बनाए रखने के लिए पाबंद करने की कार्रवाई की। हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से संज्ञेय अपराध किए जाने की आशंका तथा आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में दिनेश कुमार, रामचंद्र और कमलेश योगी को गिरफ्तार किया।

सैंथल थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई जारी है।

मीडिया प्रकोष्ठ
जिला पुलिस दौसा### गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

1\. राजेश कुमार मीना पुत्र श्री लल्लूराम, उम्र 30 वर्ष, जाति मीना, निवासी अयोध्यानगर, दौसा, पुलिस थाना कोतवाली, जिला दौसा।

2\. दिनेश कुमार पुत्र हजारी, उम्र 31 वर्ष, जाति योगी, निवासी चौनपुरा, पुलिस थाना सैंथल, जिला दौसा।

3\. रामचंद्र पुत्र किशोर योगी, उम्र 22 वर्ष, जाति योगी, निवासी चौनपुरा, पुलिस थाना सैंथल, जिला दौसा।

4\. कमलेश पुत्र किशोर योगी, उम्र 25 वर्ष, जाति योगी, निवासी चौनपुरा, पुलिस थाना सैंथल, जिला दौसा।

### कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

* श्री रजत खींची, पुलिस निरीक्षक, पुलिस थाना सैंथल, जिला दौसा।

* श्री कैलाश प्रसाद, सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना सैंथल, जिला दौसा।

* श्री दिलीप सिंह, हेड कांस्टेबल नंबर 1083, पुलिस थाना सैंथल, जिला दौसा।

* श्री महेश, कांस्टेबल नंबर 221, पुलिस थाना सैंथल, जिला दौसा।

मीडिया प्रकोष्ठ जिला पुलिस दौसा
📲Get App