🔥 TRENDING સુપ્રીમ કોર્ટ કોલેજિયમ દ્વારા ગુજરાત હ... Assam-Meghalaya Border Under Scrutiny... Income Tax Department Raids Drug Rehab... 360 Players Gear Up for Bihar's State-... ગુજરાત એસ.ટી. બસ સ્ટેશનોમાં શૌચાલયનો ઉ... Over 762,000 Registrations for Madhya...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जालौन में चार उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, एसपी ने कंधों पर स्टार लगाकर दी बधाई।

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 27 Oct 2026, 08:30 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

संजय कुमार यति, सुनील कुमार, सुरेश चंद्र यादव और संतोष कुमार उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर हुए प्रोन्नत।

उरई (जालौन)। जनपद जालौन में उपनिरीक्षक पद से निरीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए चार पुलिस अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी नगर (उरई) राजीव शर्मा की उपस्थिति में प्रोन्नत अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नए पद की जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों में निर्वाचन कार्यालय में तैनात संजय कुमार यति, कोतवाली कालपी में तैनात सुनील कुमार, कोतवाली उरई में तैनात सुरेश चंद्र यादव तथा थाना डकोर में तैनात संतोष कुमार शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रोन्नत अधिकारियों को उनके नए पद के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अधिकारियों की प्रोन्नति को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
📲Get App