🔥 ट्रेंडिंग गुरदासपुर में ड्रोन से हथियारों की खेप... जवेद अख्तर ने सलमान खान के 'टेरी सेक्स... डिप्टी सीएम चोवना मेन ने नामसाई में गत... अरुणाचल में ग़ज़ल महोत्सव की रोशनी अरुणाचल मंत्री ने कौशल शिक्षा को उत्तर... पेंशनर अब मोबाइल से डिजिटल लाइफ सर्टिफ...
28 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सासाराम शहर के चेनारी थाना क्षेत्र ख़ुरमाबाद के सड़क दुर्घटना में दो मासूम बच्चों कि हुई

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 28 नव. 2026, 05:33 PM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सासाराम से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

खबर सासाराम के चेनारी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर खुरमाबाद के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो मासूम बमौत च्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक 5 साल के अंकित कुमार तथा 13 साल की प्रेम कुमारी थी। बता दे कि दोनों बच्चे स्कूल जाने के दौरान हादसा का शिकार हुए हैं। 13 साल की प्रेम कुमारी राजकीय मध्य विद्यालय खुरमाबाद में कक्षा तीन की छात्रा थी। जबकि 5 साल का अंकित का अभी नामांकन भी नहीं हुआ था। बताया जाता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पार करने के दौरान तेज रफ्तार किसी वाहन ने दोनों को रौंद दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने सासाराम से वाराणसी की ओर जाने वाली सड़क को खुरमाबाद में जाम कर दिया है। जाम के कारण सड़क का दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझा रही है। वहीं लोगों का कहना है कि इस जगह पर N.H.A.I. द्वारा पैदल पुल या फ्लाई ओवर बनाना चाहिए। बगल में विद्यालय है, आए दिन इस तरह की हादसा होती रहती है। ग्रामीणों ने विद्यालय के शिक्षकों पर भी अपनी गुस्सा उतरा। मरीज अंकित कुमार मूल रूप से करगहर के बरहेटा गांव का रहने वाले राधेश्याम राम का पुत्र था। फिलहाल खुरमाबाद में अपने नाना निरंतर राम के यहां रह रहा था। वही 13 साल की प्रेम कुमारी बालकृष्ण राम की पुत्री थी।

बाईट मारकंडे चंद्रवंशी (स्थानीय)
📲Get App