🔥 TRENDING Ruhullah delivers fiery farewell speec... Supreme Court Upholds 10-Year Jail Ter... Udanta Urges Indian Footballers to Pri... IIT Goa Professor’s Innovative Exam Fo... Nagaland State Lottery: Dear Shine Fri... शेतकऱ्यांनी जमीन वाचविण्याची आणि अधिका...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सिरिसिया गांव में 1980 से पुल का निर्माण अधूरा, ग्रामीण परेशान

✍️ Reporter: Amit kumar 🗓 06 Nov 2026, 09:03 PM 👁 14
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी प्रखण्ड के बरवा ओझा पंचायत के सिरिसिया गांव में सन 1980 से पुल का निर्माण सिर्फ पाया खड़ा करके रूका हुआ है | एक गांव से दूसरे गांव में जाने के लिए ग्रामीणों के द्वारा बिजली का खम्भा रख कर आने जाने का रास्ता तैयार किया गया है | आने जाने के क्रम में पुल से गिरने पर कई लोगों का हाथ पैर टूट गया है, और कई लोगों का मृत्यु भी हो चुका है | यह पुल वाल्मीकिनगर सांसदीय क्षेत्र और लौरिया विधानसभा के अंतर्गत पड़ता है | ग्रामीण नगीना प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद, प्रभु साह, ठग प्रसाद, रामनाथ प्रसाद, रामायण प्रसाद के द्वारा बताया गया, कि वोट के समय सभी प्रत्याशियों के द्वारा पुल बनाने को लेकर सांत्वना दी जाती है, लेकिन वोट होने के बाद सभी प्रत्याशियों के द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता है |
📲Get App