🔥 TRENDING ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी में दिखा तेंद... જૂનાગઢ કોંગ્રેસ દ્વારા 'વોટ ચોરી'ની તપ... ભરૂચ: સોનતલાવડી ઝૂંપડપટ્ટી પાસે કોમન પ... Chirag Paswan Calls Out Bihar's Rising... Dilip Buildcon Secures Rs 688-Crore NH... Tata Teleservices (Maharashtra) Ltd To...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सीकर शहर में चुनावी प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, पार्षद प्रत्याशी घर-घर कर रहे जनसंपर्क

सीकर शहर में चुनावी प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, पार्षद प्रत्याशी घर-घर कर रहे जनसंपर्क

✍️ Reporter: Babu lal Fageria 🗓 03 Sep 2026, 11:10 PM 👁 75
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वार्डों में बढ़ी सियासी हलचल, प्रत्याशी मतदाताओं से मांग रहे समर्थन; कार्यकर्ताओं के साथ लगातार जनसंपर्क अभियान

सीकर संवादाता बाबूलाल फगेड़िया। नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्षद प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान को गति देते हुए अब घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से सीधा संपर्क शुरू कर दिया है। प्रत्याशी अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड की गलियों में घूमकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।

जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनने के साथ-साथ विकास कार्यों और वार्ड के बेहतर भविष्य को लेकर अपने मुद्दे भी सामने रख रहे हैं। वहीं समर्थक भी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं।

चुनाव नजदीक आने के साथ ही वार्डों में बैठकों, जनसंपर्क और प्रचार गतिविधियों का दौर लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सीकर शहर का चुनावी माहौल दिन-ब-दिन और अधिक गर्माता नजर आ रहा है। अब मतदाताओं का रुख किस प्रत्याशी के पक्ष में जाता है, यह चुनाव परिणाम के बाद ही साफ होगा।
📲Get App