🔥 TRENDING जन्मदिन पर बच्चों को बांटी गई मिठाइयां... Gujarat Introduces Unified Film Shooti... Bill Gates Warns AI Could Cause Billio... Telangana to Open 41 New Bars, Calls f... PCCF Calls for Neighboring States’ Sup... Cuttack Food Safety Officer Transferre...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम और विश्वास का प्रतीक : सत्य प्रकाश शुक्ला
Politics

रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम और विश्वास का प्रतीक : सत्य प्रकाश शुक्ला

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 27 Aug 2026, 09:50 AM 👁 65
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर अखण्ड हिन्दू वाहिनी के तहसील मीडिया प्रभारी एवं पत्रकार सत्य प्रकाश शुक्ला ने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सत्य प्रकाश शुक्ला ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि यह भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, स्नेह और आपसी जिम्मेदारी के मजबूत रिश्ते का प्रतीक है। यह पर्व परिवारों को एक-दूसरे के करीब लाने और रिश्तों में मिठास बढ़ाने का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के रिश्ते को विशेष स्थान प्राप्त है। रक्षाबंधन का पर्व हमें अपने परिवार और रिश्तों के प्रति प्रेम, सम्मान एवं जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है। सभी को इस पावन पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए।
उन्होंने ईश्वर से कामना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। सभी परिवार स्वस्थ, सुरक्षित और प्रसन्न रहें तथा भाई-बहन का पवित्र रिश्ता सदैव प्रेम और विश्वास से मजबूत बना रहे।
📲Get App