🔥 ट्रेंडिंग दिल्ली में अक्टूबर 2026 में एक भी 'अच्... दिल्ली में 1 नवंबर से प्रदूषण नियंत्रण... हरियाणा के किसान शक्कर के दाम में बढ़ो... कलेक्टर ने वरला तहसील के केरमला में 'ए... सरकार की बिजली योजना पर पाँच गाँवों ने... मुम्बई CBI ने 2009 हत्या योजना में छोट...
31 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राजाखेड़ा पंचायत समिति के सवलापुरा ग्रामवासी करेंगे पंचायत चुनाव का बहिष्कार,एसडीएम को दिया ज्ञापन

✍️ रिपोर्टर: Jaypal Singh 🗓 31 अक्टू. 2026, 06:37 AM 👁 22
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजाखेड़ा पंचायत समिति के सवलापुरा ग्रामवासी करेंगे पंचायत चुनाव का बहिष्कार,एसडीएम को दिया ज्ञापन

राजाखेड़ा पंचायत समिति के सवलापुरा ग्रामवासी करेंगे पंचायत चुनाव का बहिष्कार,एसडीएम को दिया ज्ञापन

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में शुक्रवार को सवलापुरा गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में गांववासियों ने आगामी पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की है।
ग्रामवासियों का आरोप है कि उनके गांव को गन्हेंदी ग्राम पंचायत से हटाकर नागर ग्राम पंचायत में शामिल करने का निर्णय उनके पुरजोर विरोध के बावजूद लिया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में उप जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ ही उच्चाधिकारियों तक गुहार लगाई, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
ज्ञापन में रामेश, सत्यदेव, बनवारीलाल, भूरा, पंकज कुमार, राजेश, रामवीर, योगेश कुमार, रविन्द्र, एदल सिंह समेत कई अन्य ग्रामवासियों के नाम शामिल हैं। उन्होंने साफ कहा है कि जब तक गांव को गन्हेंदी पंचायत में ही रखने की मांग पर विचार नहीं किया जाता, वे चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे।
ग्रामवासियों का कहना है कि पंचायत परिवर्तन से उनके गांव के विकास और प्रतिनिधित्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, इसलिए वे इस फैसले के खिलाफ हैं।
📲Get App