🔥 TRENDING Telangana Christian Leaders Demand Bur... Maharashtra CM Fadnavis Calls for Join... Cyclone Arnab Nears Gopalpur, Set to S... Cyclone Arnab Shifts Course, Five Odis... Jaishankar Holds Talks with Arab Leagu... Bihar biker gang kills former panchaya...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

प्रभु गुर्जर/ आमेट - राजसमंद आमेट से बड़ी खबर: सरदारगढ़-कांकरोली रोड पर चाकूबाजी,

✍️ Reporter: Prabhu Lal Gurjar 🗓 26 Oct 2026, 08:32 PM 👁 160
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रभु गुर्जर/ आमेट - राजसमंद आमेट से बड़ी खबर: सरदारगढ़-कांकरोली रोड पर चाकूबाजी,

प्रभु गुर्जर/ आमेट - राजसमंद

आमेट से बड़ी खबर: सरदारगढ़-कांकरोली रोड पर चाकूबाजी, युवक की मौत

इको कार में आए हमलावरों ने पीठ पर किया वार, नीचे गिरते ही मौके पर तोड़ा दम, अस्पताल में जुटी भीड़



आमेट उपखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। आमेट के सरदारगढ़ स्थित कांकरोली रोड पर शाम को चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना हुई है।

जानकारी के अनुसार इको कार में सवार होकर आए हमलावरों ने युवक पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगते ही युवक नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान दलपत सिंह के रूप में हुई है।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव को आमेट अस्पताल लाया गया, जहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

फिलहाल हमले के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही आमेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
📲Get App