🔥 TRENDING દિવાળીના તહેવારો પૂર્વે વાહનચાલકોને મો... ૧૫ નવેમ્બર_જનજાતીય ગૌરવ દિવસની ઉજવણી ૧૫ નવેમ્બર_જનજાતીય ગૌરવ દિવસની ઉજવણી બાબરા શહેરમાં ધનતેરસના પવિત્ર પર્વે મા... Punjab Harvests 85% of Paddy Area, Far... Family of Parvinder Singh Jhota Agrees...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नाचना बस स्टैंड बाहला रोड पर चरमराई यातायात व्यवस्था लगा जाम आमजन परेशान

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 06 Nov 2026, 03:42 PM 👁 86
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नाचना (जैसलमेर): बस स्टैंड पर चरमराई यातायात व्यवस्था, नाचना-बाहला मार्ग पर लगा भयंकर जाम
​नाचना। कस्बा स्थित बस स्टैंड पर शुक्रवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई। नाचना से बाहला जाने वाली मुख्य सड़क और बस स्टैंड चौराहे पर वाहनों की बेतरतीब आवाजाही व सड़कों पर आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के कारण भयंकर जाम लग गया। जाम इतना भीषण था कि काफी देर तक आवागमन पूरी तरह से प्रभावित रहा, जिससे आमजन और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस स्टैंड के आसपास चालकों द्वारा वाहनों को अनियंत्रित तरीके से पार्क करने और संकरे मार्ग से एक साथ कई वाहनों के गुजरने की वजह से यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। धूप और गर्मी के बीच जाम में फंसे चालकों, यात्रियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
​प्रशासन की सुस्ती पर उठे सवाल
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाचना बस स्टैंड और बाहला रोड पर आए दिन ट्रैफिक की यही स्थिति बनी रहती है। बस स्टैंड क्षेत्र में नियमित यातायात पुलिस बल या होमगार्ड की स्थायी तैनाती न होने से वाहन चालक मनमाने ढंग से गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इस कारण आए दिन यहां जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
​स्थानीय लोगों ने की सुचारू व्यवस्था की मांग
ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन व पुलिस विभाग से मांग की है कि नाचना बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए स्थायी रूप से पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं और सड़कों पर अवैध पार्किंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को रोज-रोज के इस जाम की समस्या से निजात मिल सके।
📲Get App