🔥 TRENDING घज़ियाबाद में दीपावली की रौनक: बाजारों... आवासीय छात्रावास की छात्रा दीवार फांदक... चिराग पासवान का जन्मदिन धूमधाम से मनाय... Mizoram aims for 1% of India’s GDP by... Mizoram Sets Ambitious Goal to Hit 1%... Mizoram to enlist churches, YMA and tr...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

मध्यप्रदेश के 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग सुजानिया के इस्तीफे की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने पुलिस मुख्यालय भोपाल को त्यागपत्र भेजा है।

✍️ Reporter: Dinkar Kumar Mahara 🗓 03 Nov 2026, 10:00 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मध्यप्रदेश के पुलिस महकमे से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक सागर जिले के SP रहे अनुराग सुजानिया ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक IPS सुजानिया ने अपना त्यागपत्र पुलिस मुख्यालय भोपाल को प्रेषित कर दिया है। हालांकि सरकार ने इस पर किसी तरह का फैसला नहीं लिया है।

सरकार की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया भी सामने नहीं आई है। एक युवा पुलिस अधिकारी के अचानक सामने आए इस्तीफे से पूरे महकमे में वजह को लेकर चर्चा हो रही है। ट्रांसफर के बाद लिया फैसला गौरतलब है कि पिछले दिनों MP सरकार ने कई जिलों के IPS अफसरों की तबादला सूची जारी की थी। इस सूची में सागर में तैनात SP अनुराग सुजानिया का भी नाम शामिल था। गृह विभाग ने उन्हें राजधानी भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक यानी AIG के तौर पर पदस्थ किया था। संभवतः उन्होंने नई जगह पर अपनी ज्वाइनिंग भी नहीं दी थी।
ट्रांसफर से नाराजगी या कुछ और वजह?
महज 38 साल की उम्र में एक IPS के इस्तीफे से कई सवाल उठ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो SP अनुराग ने इस त्यागपत्र के पीछे निजी वजहों का हवाला दिया है, हालांकि ब्यूरोक्रेसी पर बारीक नजर रखने वाले इस IPS की नाराजगी से जोड़ रहे हैं।

नए SP ने संभाला पद, बताई प्राथमिकताएं
अनुराग सुजानिया को सागर SP पद से हटाए जाने के बाद PHQ अटैच कर दिया गया है। इससे पहले IPS सुजानिया SDOP करैरा के साथ ही मंदसौर और मुरैना जिले के SP की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। दूसरी तरफ सागर जिले के नए पुलिस कप्तान संजीव सिन्हा ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके पास तीन दशक से अधिक की पुलिस सेवा का अनुभव और संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अनुभव है। नए SP ने जिले में जनसेवा, अपराध नियंत्रण, आम नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने को अपनी प्राथमिकता बताया है। 40 पुलिसकर्मियों को एक साथ किया था लाइन हाजिर
गौरतलब है कि जिले के बंडा क्षेत्र में सामने आए बहुचर्चित जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने एक बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया था। तत्कालीन SP ने बंडा थाना और अधीनस्थ गूगरा चौकी में पदस्थ SI, मुंशी, प्रधान आरक्षक तथा आरक्षकों समेत करीब 40 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन हाजिर कर दिया था। हालांकि सरकार ने इसे गंभीरता से लिया और खुद उन्हें भी सागर SP के पद से हटा दिया।
📲Get App