🔥 ट्रेंडिंग तुमकुर के राजीव गांधी नगर में हुदा मस्... मेघालय के सीएम ने पी.ए. संगमा स्मृति फ... सीतापुर में पति‑पत्नी के शव लेकर लखनऊ‑... मेघालय ने 50वीं वांगाला महोत्सव पर 1,0... मेघालय के सीएम ने पी.ए. संगमा फुटबॉल ट... त्रिपुरा बीजेपी ने एएमसी चुनावों के लि...
13 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कटनी के ग्राम बनगवां में बोरिंग से निकल रहा गर्म पानी, ठंड के मौसम में चौंकाने वाला मामला आया सामने थर्मामीटर की रीडिंग ने उड़ाए होश, पानी के तापमान की वैज्ञानिक जांच कराने की उठी मांग

✍️ रिपोर्टर: Manmohan 🗓 13 नव. 2026, 05:00 PM 👁 12
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कटनी के ग्राम बनगवां में बोरिंग से निकल रहा गर्म पानी, ठंड के मौसम में चौंकाने वाला मामला आया सामने

थर्मामीटर की रीडिंग ने उड़ाए होश, पानी के तापमान की वैज्ञानिक जांच कराने की उठी मांग

कटनी। जिले के ग्राम बनगवां से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ठंड के मौसम में बोरिंग से गर्म पानी निकलने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पानी का तापमान थर्मामीटर से मापा गया, जिसकी रीडिंग देखकर लोग भी हैरान रह गए।

सामान्य तौर पर सर्दियों के मौसम में बोरिंग से ठंडा पानी निकलता है, लेकिन ग्राम बनगवां में गर्म पानी निकलने की यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।

अब सवाल यह उठता है कि आखिर बोरिंग से गर्म पानी निकलने के पीछे क्या कारण है? क्या यह भूगर्भीय गतिविधि का परिणाम है या इसके पीछे कोई अन्य वैज्ञानिक वजह है?

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि मौके पर पहुंचकर पानी के तापमान की जांच कराई जाए और इसकी वास्तविक वजह का पता लगाया जाए।

अब देखना होगा कि जांच के बाद इस हैरान करने वाले मामले की क्या सच्चाई सामने आती है।
📲Get App