🔥 TRENDING CM Mohan Yadav Transfers ₹1,831 Crore... ધર્મપુરના બામટીમાં જનજાતીય ગૌરવ દિવસ ઉ... कटनी के ग्राम बनगवां में बोरिंग से निक... कलेक्टर ने मंडला में कृषक सुनील झारिया... ग्राम पंचायत आमलिया नवनिर्वाचित सरपंच... સાબરકાંઠા ખાતે જનજાતીય ગૌરવ સપ્તાહમાં...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

चिरूनी गांव के ठाकुर जी मंदिर में अन्नकूट का भोग लगाकर ग्रामीणों ने पाया प्रसाद

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 13 Nov 2026, 04:52 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*चिरूनी गांव के ठाकुर जी मंदिर में अन्नकूट का भोग लगाकर ग्रामीणों ने पाया प्रसाद*

हीरालाल भूरानी
समीपवर्ती सोडावास के संमीप चिरूनी गांव के ठाकुर जी मंदिर में ग्रामीणों के तत्वधान में अन्नकूट प्रसादी बनाने और वितरण की परंपरा 50 वर्षों से चली आ रही है। इसी कड़ी में श्याम मित्र मंडल के सदस्यों ने अन्नकूट बनाकर ठाकुर जी को भोग लगया। ग्रामीणों ने बाजरा व कढी पकोड़ा सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किए। आपको बता दे सर्दियों के मौसम में अन्नकूट प्रसादी का विशेष महत्व माना जाता है। क्षेत्र के मंदिरों में अन्नकूट बनाने और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण करने की परंपरा चली आ रही है। श्रद्धालु गरमा गरम कढी और बाजरे के साथ अन्नकूट प्रसादी ग्रहण करते हैं। पिछले करीब 50 वर्षों से लगातार यह परमपरा निभाई जा रही है। ऐसे में अन्नकूट में विभिन्न प्रकार के मसाले का इस्तेमाल किया जाता है। बाजरा और गरमा गरम कढी के सेवन को सर्दियों में भी लाभकारी माना जाता है।
📲Get App